लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 8 सितंबर 2010

लियो के लिए...

आज तड़के पता नहीं क्यों छोटे बेटे पुराण ने ज़िद पकड़ ली कि उसे ब्रेकफास्ट में वेनिला पुडिंग ही चाहिए। भला हो ब्लू बर्ड रेडिमिक्स इंस्टंट पुडिंग का जिसके कारण एक घंटे में पुडिंग बना पाया। अब जबकि पुराण पुडिंग खा रहा है मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने सालों पहले पापा से जो आसमान के तारे मांगे थे वे पापा ने मेरी मुट्ठी में ...रख दिए हों, यह कहते हुए कि मुट्ठी खोली तो तारे वापस आसमान में टंग जाएंगे...

1 टिप्पणी: